Ghaziabad में इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए ठप
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 08:09 PM (IST)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने का फैसला हुआ है. आज रात 10 बजे से कल रात 10 बजे तक गाजियाबाद में इंटरनेट पर रोक लगाने का फैसला हुआ है. कल शुक्रवार है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए ये फैसला लिया गया है. पिछले शुक्रवार को गाजियाबाद में भी हिंसा हुई थी. गाजियाबाद में इंटरनेट पर रोक लगना इसलिए भी बहुत बड़ी खबर है क्योंकि गाजियाबाद देश की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ है.