Jammu Kashmir में आंशिक रूप से इंटरनेट बहाल
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 11:34 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए राहत की खबर आई है. प्रशासन ने कश्मीर में जरूरी सेवा देने वाले संस्थानों में ब्रॉडबैंड सेवा बहाल कर दी है तो वहीं जम्मू के कुछ हिस्सों में 2G इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गई है. कश्मीर घाटी में 164 दिन बाद ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा बहाल हुई है. खबर के मुताबिक, फिलहाल आंशिक रूप से इंटरनेट की बहाली सिर्फ सात दिनों के लिए हुई है.