बर्फ में दबे लोगों की सेना ने कैसे बचाई जान, देखिए
ABP News Bureau | 16 Jan 2020 11:21 AM (IST)

बॉर्डर पर हमारी रक्षा करने वाले जवान से तो हम और आप परिचित हैं लेकिन सेना का वो रूप आपने नहीं देखा है जो आफत में हमारी रक्षा के लिए आगे आ जाता है. लच्छीपुरा के रहने वाले तारिक इकबाल और जहूर अहमद एवलांच की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद नजदीकी आर्मी पोस्ट के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित निकाल लिया, तारिक अब ठीक हैं और अस्पताल से घर लौट आए हैं. सेना की चिनार कॉर्प्स ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए तारिक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.