शेर को ठंड से बचाने के लिए लगाया हीटर
ABP News Bureau | 31 Dec 2019 10:25 AM (IST)

देश के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. और इस ठंड से इंसान के साथ-साथ जानवर भी परेशान हैं. जंगल के राजा शेर की भी सर्दी ने छक्के छुड़े दिए है.... शेरों को ठंड से बचाने के लिए बाड़े में हीटर का इंतजाम किया है. पिछले दो दिनों से इटावा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. यहां का तापमान लुढ़क कर 2 डिग्री तक पहुंच गया है. और ऐसे में जानवरों को बचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.