हरियाणा की तमन्ना ने कोरोना को दी मात, घरवालों ने फूलों की बारिश और थाली बजाकर किया स्वागत
ABP News Bureau | 04 Apr 2020 07:48 AM (IST)

हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली तमन्ना जैन ने कोरोना को मात दे दी है. तमन्ना 18 मार्च को इंग्लैंड से लौटी थीं, जिसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. तमन्ना 19 मार्च से ही 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में थीं. अब तमन्ना पूरी तरह ठीक हैं. घरवालों ने तमन्ना की फूलों की बारिश और थाली बजाकर स्वागत किया.