Ground Report: Shaheen Bagh इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 11:25 AM (IST)

शाहीन बाग में लगातार 52 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से यहां फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं और साथ ही 8 फरवरी को मतदान है. दोनों ही चीजों को देखते हुए सरिता विहार, शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एसएसबी और झारखंड आर्म्ड फोर्स मौजूद है. साथ ही महिला सुरक्षा बल भी यहां पर तैनात है. पुलिस बैरीकेडिंग के पास एक मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है. अंदर जाने वालों और अंदर से आने वालो दोनों की चेकिंग हो रही है.