साहिबाबाद: लॉकडाउन के बीच पैदल ही अपने गांव की ओर निकल पड़े लोग, बोले- खाने-रहने का कोई ठिकाना नहीं
ABP News Bureau | 29 Mar 2020 06:18 PM (IST)

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बेहद चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं. लॉकडाउन के एलान के बाद भी लोगों की भीड़ सड़कों पर है. लोग भी मजबूर हैं क्योंकि उनसे काम छीन गया है, खाने को पैसे नहीं है और ना रहने को घर. ऐसे में ये लोग जल्द-से-जल्द वापस अपने गांव वापस लौटना चाहते हैं. वापस जाने के लिए भी परिवहन का कोई साधन नहीं है, इसलिए पैदल ही ये लोग निकल पड़े हैं.
कुछ लोगों की भीड़ साहिबाबाद के पास रेलवे ट्रैक के पास जमा है. लोगों का कहना है कि सड़क पर पुलिस डंडे मार रही है और आगे नहीं जाने दिया जा रहा, इसलिए ये लोग अब रेलवे ट्रैक के साथ-साथ चल कर अपने घर की ओर जा रहे हैं.