Ground Report: दिल्ली में हालात पूरी तरह सामान्य, तनाव की कोई खबर नहीं
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 10:27 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ अराजक तत्व ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं जिससे शांति व्यवस्था में बाधा आए. लोगों को आगाह किया जाता है कि ना तो इन अफवाहों को फैलाएं और ना इन पर भरोसा करें. पूरी दिल्ली में कानून व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है और स्थिति शांत है. अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है. दिल्ली के नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और शांति बनाए रखने में मदद करें.