केरल में CAA के विज्ञापन पर 'गवर्नर बनाम सीएम' की लड़ाई
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 09:24 AM (IST)

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल सरकार की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के प्रमुख अखबारों में दिये गये विज्ञापन पर विरोध जताया है. केरल सरकार ने 10 जनवरी को तीन राष्ट्रीय अखबारों के पहले पन्ने पर नागरिकता कानून के विरोध में विज्ञापन दिया था. इस विज्ञापन में लिखा गया था कि राज्य संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहा है और केरल विधानसभा सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाली पहली विधानसभा है. राज्य ने लोगों की चिंताओं के मद्देनजर साहसिक कदम उठाए गए हैं, और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) अभियान को रोक दिया है जिससे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) बनेगा.