CAA पर BJP विधायक के इस्तीफे का वादा हुआ वायरल, देखिए क्या है पूरा मामला?
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 10:27 AM (IST)
नागरिकता कानून पर विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी के एक विधायक की तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस पोस्ट में यूजर का नाम डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल लिखा है नीचे एक तस्वीर है जिसमें एक शख्स मुस्लिम बुजुर्ग को कुछ समझाते दिखाई दे रहे हैं. जब ABP न्यूज ने इस पोस्ट की पड़ताल की तो पाया कि मुस्लिम बुजुर्ग से मिलते हुए शख्स का नाम राधा मोहन दास अग्रवाल हैं जो गोरखपुर शहर से बीजेपी के विधायक हैं. देश में नागरिकता कानून पर मचे घमासान के बीच बीजेपी विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर मुसलमानों को समझा रहे हैं कि नागरिकता कानून... नागिरकता देने का कानून है किसी को देश से निकालने का नहीं.