जनता ने सड़क मांगी तो BJP विधायक बोले- 'विश्वकर्मा महाराज नहीं हैं कि...सबका रोड बना ही देंगे'
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 07:39 AM (IST)

बिहार के बीजेपी विधायक रविन्द्र यादव से जब जनता ने सड़क की मांग की तो विधायक ने कहा मैं विश्वकर्मा नहीं जो सड़क बनवा दूंगा. जमुई ज़िले के झाझा विधान सभा से बीजेपी विधायक लक्ष्मीपुर के तेतरिया गांव में पहुंचे तो विधायक जी का सामना गांव के युवकों से हुआ. एक नौजवान ने सड़क नहीं बनाने पर सवाल किया तो विधायक जी भड़क गए. विधायक ने युवक को पहले डांट कर चुप करना चाहा लेकिन वह चुप नहीं हुआ. उसने सवाल करना ज़ारी रखा तो विधायक जी ने दो टूक जवाब दे दिया कि वो भगवान विश्वकर्मा नहीं हैं.