Deepika Padukone के समर्थन में Gautam Gambhir ! देखिए क्या बोले ?
ABP News Bureau | 11 Jan 2020 07:39 PM (IST)

दिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, राजनीतिक गहमागहमी भी बढ़ती जा रही है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच लड़ाई ज्यादा हो रही है. दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. इन सबके बीच बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर से एबीपी न्यूज संवाददाता दिबांग ने खास बातचीत की है. इस बातचीत में गंभीर ने दीपिका पादुकोण विवाद पर भी खुलकर बोला.