दिल्ली में बार-बार आ रहे भूकंप ने बढ़ाई चिंता, क्या है इसके पीछे की वजह
ABP News Bureau | 31 May 2020 08:07 AM (IST)

पिछले डेढ़ महीनों में दिल्ली और आसपास का इलाक़ा 10 बार भूकंप से कांप चुका है. इनमें से ज़्यादातर भूकम्प काफ़ी कम तीव्रता वाले थे और इसलिए इनका झटका ज़्यादा महसूस नहीं किया गया. हालांकि शुक्रवार यानि 29 मई को दिल्ली और आसपास के इलाक़े में झटका ज़ोर का था जिसने लोगों को डरा दिया.
विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली और आसपास पिछले डेढ़ महीनों में आए भूकंप से न तो इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता कि अब कोई बड़ा भूकंप नहीं आएगा और न ही ये कि बड़ा भूकंप आएगा ही.
विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली और आसपास पिछले डेढ़ महीनों में आए भूकंप से न तो इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता कि अब कोई बड़ा भूकंप नहीं आएगा और न ही ये कि बड़ा भूकंप आएगा ही.