Coronavirus के डर से China से वापस लाए गए भारतीय छात्र, डांस कर मनाया जश्न, वीडियो वायरल
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 06:57 PM (IST)

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान से लौटे भारतीय छात्रों को फिलहाल हरियाणा के मानेसर स्थित सेना के विशेष मेडिकल कैंप में ठहराया गया है. वो सभी 1 फरवरी को वुहान से भारत लाए गए और तब से यहीं रुके हैं. इस बीच कैंप में ठहरे कुछ छात्रों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये लोग खुशी से झूमते दिख रहे हैं. छात्र हरियाणा के एक गाने पर डांस कर रहे हैं. वुहान शहर से 324 भारतीय एयर इंडिया के बी-747 विमान से शनिवार को दिल्ली पहुंचे. इनमें से किसी के भी जांच के नतीजे पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं.