दिल्ली: भजनपुरा शव की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 08:48 AM (IST)

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. संदिग्ध हालातों में ये शव बरामद हुए हैं. लेकिन ये हत्या है या आत्महत्या अभी साफ नहीं हो पाया है. दिल्ली में किराए पर रह रहा ये परिवार बिहार के सुपौल का रहने वाला था और अब मौत की खबर मिलने के बाद वहां पर भी मातम पसरा हुआ है. घरवाले पांचों की मौत में हत्या की साजिश बता रहे हैं.