दिल्ली में कोरोना के मामले 14 हजार के पार
ABP News Bureau | 25 May 2020 03:54 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना के मामले 14 हज़ार के पार हो गए हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुल मामले 14 हजार 53 हो गए हैं, पिछले 24 घंटे में 635 नए मामले सामने आए हैं. अस्पतालों द्वारा भेजी गई डेथ समरी के आधार पर मौत का आंकड़ा 276 हो गया है. अभी भी सात हजार से ज्यादा एक्टिव मामले हैं.