Maujpur घटना पर Delhi Police बोली- स्थिति नियंत्रण में है
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 06:03 PM (IST)

दिल्ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. इसी प्रदर्शन के दौरान मौजपुर इलाके में पत्थरबाजी हुई है. सुबह से जाफराबाद में लोगों को जमघट लगा है और नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है. पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.