Kejriwal का बड़ा एलान- जो किराया नहीं दे सकते उनकी दिल्ली सरकार करेगी मदद
ABP News Bureau | 29 Mar 2020 07:27 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है. केजरीवाल ने कहा है कि जो लोग किराया देने में सक्षम नहीं है उनका किराया दिल्ली सरकार की तरफ से भरा जाएगा. केजरीवाल ने पलायन रोकने की दिशा में ये कदम उठाया है. बता दें कि देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का एलान है.