Delhi Fire: 360 डिग्री स्कैनर से हो रही है घटनास्थल की जांच, देखिए कैसे करता है काम ?
ABP News Bureau | 10 Dec 2019 12:26 PM (IST)

दिल्ली की अनाज मंडी में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई. जिम्मेदार कौन है, एबीपी न्यूज लगातार पूछ रहा है ये सवाल. और इस घटना के 72 घंटे से ज्यादा होने के बाद भी अभी तक आरोप प्रत्यारोप का ही खेल चल रहा है. दिल्ली के फिल्मिस्तान के जिस इलाके की फैक्ट्री में ये दर्दनाक घटना हुई उसके पास इस तरह की कई अवैध छोटी फैक्ट्रियां चल रही हैं. मामले की जांच के लिए 360 डिग्री स्कैनर की मदद ली जा रही है. देखिए ये स्कैनर कैसे काम करता है?