Delhi हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हुई
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 02:29 PM (IST)

दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है. अबतक कुल 42 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद आज पहला शुक्रवार है. यानी आज जुमे की नमाज़ है. इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है. हिंसा वाले इलाकों में भारी सुरक्षाबल तैनात है. हालांकि 26 फरवरी की शाम के बाद से अबतक हिंसा की कोई खबर नहीं आई है. लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में जो कुछ भी हुआ उससे लोग अभी तक डरे हुए हैं.