Delhi Protest: पुलिस ने रोका प्रदर्शनकारियों का रास्ता, देखिए DCP सेंट्रल ने क्या कहा ?
ABP News Bureau | 07 Dec 2019 06:51 PM (IST)

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जा रहा है. कैंडल मार्च में शामिल महिला और पुरुष रेप मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और दोषियों की पहचान कर फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. फिरोजशाह कोटला पर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया है. डीसीपी का कहना है कि इनके पास प्रदर्शन करने की कोई इजाजत नहीं है.