West Bengal: कोरोना को लेकर राज्यपाल Jagdeep Dhankhar ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ABP News Bureau | 22 Apr 2020 02:08 PM (IST)

लॉकडाउन को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है. धनखड़ ने कहा कि कोरोना तीसरे विश्वयुुद्ध की तरह है, इससे मिलकर लड़ना होगा. ये वक्त राजनीति करने का नहीं है.