Sai Baba के जन्मस्थान विवाद पर आज सीएम Uddhav Thackeray करेंगे बैठक
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 07:24 AM (IST)

साईं बाबा के जन्मस्थान विवाद को लेकर आज मुंबई में अहम बैठक होनी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शिर्डी और पाथरी के लोगों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले शिर्डी ग्राम सभा ने शहर बंद के फैसले को वापस ले लिया लेकिन ये भी साफ कर दिया कि अगर बातचीत का फैसला उनके हक में नहीं रहा तो आंदोलन जारी रहेगा.