'राष्ट्रवाद बनाम अराजकता' पर बोले CM Kejriwal: 'चुनाव के मुद्दे जनता तय करेगी'
ABP News Bureau | 04 Jan 2020 10:24 PM (IST)

Townhall कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और इसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, परिवहन के क्षेत्र में किए गए कामों को भी गिनाया.