चंडीगढ़: सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खोले गए बाजार, सब्जी-राशन की दुकानें खुली रहेंगी
ABP News Bureau | 28 Mar 2020 11:09 AM (IST)

पंजाब में कोरोना की वजह से कर्फ्यू लगा हुआ है. इस बीच आज चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से शाम 10 बजे तक के लिए बाजार खोल दिए गए हैं. सब्जियों और राशन की दुकानें खुली रहेंगी. इस दौरान एहतियात बरती जाएगी कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें.