CAA Protest: बिना इजाजत लाल किला पर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 11:57 AM (IST)

लाल किले पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों ने प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और लोगों को गाड़ियों में भर-भर के वहां से हटाने की कोशिश भी की. बता दें कि दिल्ली से लेकर कोलकाता और कोलकाता से लेकर गुवाहाटी तक नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. अफवाहों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.