CAA को लेकर Aligarh में भी बिगड़ा माहौल, Delhi के Maujpur में विरोधियों-समर्थकों के बीच हुई पत्थरबाजी
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 06:09 PM (IST)

दिल्ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. इसी प्रदर्शन के दौरान मौजपुर इलाके में पत्थरबाजी हुई है. रात से जाफराबाद में लोगों को जमघट लगा है और नागरिकता कानून का विरोध हो रहा है. जाफराबाद में सीएए के समर्थन में भी प्रदर्शन हो रहा है. दिल्ली के अलावा यूपी के अलीगढ़ में भी सीएए को लेकर माहौल बिगड़ने की खबर है.