CAA Protest: यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में लगाई आग, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 03:12 PM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून का देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग लगा दी है. लाल किला और मंडी हाउस इलाके में धारा 144 लागू है. बेंगलुरु में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है.