CAA Protest: दिल्ली में हुई हिंसा की जांच के लिए SIT गठित
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 06:51 PM (IST)

दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हुई हिंसा की जांच के लिए SIT बना दी गई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव को एसआईटी का मुखिया बनाया गया है. एसआईटी मे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी शामिल हैं. दिल्ली मे हिंसा पर अब तक कुल 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, एसआईटी नए मुकदमे भी दर्ज करेगी.