CAA Protest: हाजीपुर में प्रदर्शनकारियों ने बंद किया गांधी सेतु
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 10:40 AM (IST)

दिल्ली से लेकर कोलकाता और कोलकाता से लेकर गुवाहाटी तक नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बिहार के हाजीपुर में भी इसका विरोध हो रहा है, गांधी सेतु पर बंद के समर्थकों ने जाम कर दिया है. टायर जलाए हैं. बैनर पोस्टरों के साथ नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है.