CAA Protest: सीलमपुर में पेट्रोल बम फेंकने वाला गिरफ्तार
ABP News Bureau | 20 Dec 2019 11:03 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर में पेट्रोल बम चलाने वाले रईस नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. रईस अपने साथ पेट्रोल बम लाया था और बम फट जाने के कारण उसका हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. रईस गली नंबर 26 जाफराबाद दिल्ली का रहने वाला है. वह इस समय गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल है. वीडियो फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने रईस को गिरफ्तार कर लिया है. रईस का वीडियो बनाने वाला भी गिरफ्तार.