CAA Protest Ground Report: दिल्ली के सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन, नार्थ ईस्ट दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशन बंद
ABP News Bureau | 17 Dec 2019 05:21 PM (IST)

नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली के सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन हुआ है. नागरिकता कानून के विरोध में लोगों ने मार्च निकाला और फिर भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू किया. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता कानून के विरोध में हजारों लोगों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं दिल्ली के जाफराबाद में भी प्रदर्शनकारियों ने हंगामा और पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. कोलकाता में भी नागरिकता कानून के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदर्शन कर रही हैं.