CAA Protest: सीलमपुर हिंसा पर सीएम Arvind Kejriwal ने दिया बड़ा बयान
ABP News Bureau | 17 Dec 2019 05:55 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विरोध प्रदर्शनों के बीच शांति की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मेरी सभी दिल्ली वासियो से अपील है कि शांति बनाए रखें. एक सभ्य समाज में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती. हिंसा से कुछ हासिल नहीं होगा. अपनी बात शांति से कहनी है.''