CAA Protest: संसद मार्च निकालने से रोकने पर जामिया के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 06:37 PM (IST)

नागरिकता कानून को लेकर आज भी साउथ दिल्ली में जामिया इलाके के आस-पास जमकर हंगामा हो रहा है. जामिया के छात्र आज संसद तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे हैं...लेकिन उनको सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास रोक लिया गया है. इसके विरोध में जामिया के छात्र जहां-तहां प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन की वजह से सारे रास्ते बंद हो गए हैं.