CAA: हंगामे की आशंका के बीच यूपी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 12:54 PM (IST)

आज यूपी के 21 जिलों में इंटरनेट को एहतियातन बंद कर दिया गया है. जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने ये कदम उठाया है. हाथरस में आज पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पिछले हफ्ते शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में हिंसा हुई थी. नागरिकता कानून के विरोध मे पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई थी, इसलिए हाथरस में ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है. संवेदनशील इलाकों को ड्रोन से नज़र रखी जा रही है. पिछले हफ्ते हुई हिंसा में पुलिस ने 300 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.