CAA NRC Protest: PM Modi के आश्वासन के बावजूद जारी है विरोध प्रदर्शन, मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक निकाला गया मार्च
ABP News Bureau | 24 Dec 2019 04:45 PM (IST)

दिल्ली में आज एक बार विरोध प्रदर्शन फिर हुआ. विरोध प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ था. दिल्ली के मंडी हाउस लेकर जंतर-मंतर तक एक मार्च निकाला गया. मार्च में जामिया विश्वविद्यालय, जेएनयू के छात्रों के अलावा अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. इस प्रदर्शन के दौरान लगातार मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और एनआरसी को देशभर में लागू न करने की मांग की गई.