CAA: यूपी में हंगामे की आशंका, 6 जिलों में कल तक के लिए बंद की गई इंटरनेट सेवाएं
ABP News Bureau | 26 Dec 2019 06:51 PM (IST)

नागरिकता कानून पर हंगामे की आशंका को देखते हुए ऐहतियातन यूपी के 6 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं. ताज़ा रोक शामली और बुलंदशहर ज़िलों में लगाई गई है...जहां आज से कल तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा...इससे पहले आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और सहारनपुर में भी कल तक मोबाइल इंटरनेट बंद रखने का फ़ैसला लिया गया है.