CAA का विरोध करने वालों को BJP विधायक की धमकी
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 07:30 AM (IST)

गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नागरिकता कानून का विरोध करने वालों को खाल खींच लेने की धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी पार्टी के बहकावे में आ करके किसी की दुकान को जलाएगा किसी की बहन-बेटी के साथ बलात्कार करेगा, बदतमीजी करेगा, किसी की गाड़ी और मकान को तोड़ेगा, नुकसान करने का मन में विचार भी लाएगा तो उसकी खाल खींच ली जाएगी.