Bihar में Covid संक्रमितों की संख्या बढ़ी...नए Rules लागू किए गए | ABP Special
ABP News Bureau | 22 May 2020 10:18 PM (IST)

बिहार में कोरोना ने कल नया रिकॉर्ड बनाया था. गुरुवार को एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले थे. हालांकि शुक्रवार को इसमें लगभग आधे की कमी आई है. शुक्रवार को सुबह से अब तक 118 नए मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2105 हो गई है. इसमें सर्वाधिक मधुबनी में 32 नए मरीज मिले हैं