Giriraj Singh ने SP को फटकारा, वीडियो वायरल
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 10:54 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बेगूसराय के एसपी को डांट लगा रहे हैं. 4 फरवरी को 24 साल के युवक की लाश बरौनी के APSM कॉलेज के पास से मिली थी. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है. इसे लेकर परिवार के लोगों की पुलिस से हाथापाई भी हुई थी जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को जेल भेज दिया था.