Akhilesh Yadav ने एक बार फिर CAA को लेकर BJP पर बोला हमला
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 09:28 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर नागरिकता कानून को लेकर BJP पर हमला किया. इस बार अखिलेश ने नागरिकता कानून को BJP का नाकाम फैसला बता दिया. पीएम मोदी समेत सरकार लगातार नागरिकता कानून पर भ्रम दूर करने की कोशिश कर रही है तो विरोधी सियासत चमकाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे.