CAA विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए एक्टर Zeeshan Ayyub, देखिए क्या कहा?
ABP News Bureau | 12 Jan 2020 06:09 PM (IST)

CAA और NRC के विरोध में अभी-भी प्रदर्शन हो रहे हैं. मुम्बई के मिल्लत नगर में भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए. यहां नौजवानों की संख्या काफी थी. प्रदर्शन में फैज के नज्म 'हम देखेंगे' गाकर युवाओं ने विरोध किया. इस प्रदर्शन में बॉलीवुड एक्टर जीशान अयूब भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ये कानून पूरी तरह से असंवैधानिक है.