ABP News की खबर का असर: मुंबई से पलायन कर रहे मजदूरों की मदद के लिए लोग आ रहे आगे
ABP News Bureau | 22 Apr 2020 03:01 PM (IST)

कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है. लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूरों की हालत बेहद खराब हो गई है. इन मजदूरों से काम भी छिन गया और रहने का ठिकाना भी. ये मजदूर भरी गर्मी में बिना किसी साधन के भूखे-प्यासे अपने गांव लौट रहे हैं. एबीपी न्यूज ने ये खबर दिखाई, जिसके बाद इन मजदूरों की मदद की जा रही है.