बिहार में आसमान से गिरी मौत की बिजली ! 83 लोगों की गई जान, परिवारों में छाया मातम
एबीपी न्यूज़ | 25 Jun 2020 10:46 PM (IST)

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग झुलस गए. कुल 38 जिलों में से 23 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर दिखा है. सबसे ज्यादा गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई है. वहीं मधुबनी-नवादा में 8-8 लोगों की मौत हो गई है. दरभंगा और बांका में भी 5-5 लोगों की जान चली गई है.