Kolkata में Amphan के बाद बिजली के उपर आपस में भिड़े दो गुट
ABP News Bureau | 27 May 2020 04:43 PM (IST)

कोलकाता में उम्पुन तूफान के बाद बिजली ग़ायब होने पर ज़बरदस्त हंगामा छिड़ा हुआ है...कोलकाता के मेटियाबुर्ज इलाक़े में बिजली को लेकर दो झुग्गियों में रहने वाले लोग आमने-सामने आ गए...दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट फेंकी...हंगामे की वजह ये है कि एक झुग्गी बस्ती में बिजली आ रही थी जबकि दूसरी बस्ती में पिछले 6 दिनों से बिजली ग़ायब थी...जब स्थानीय विधायक अब्दुल खालिक मौला तनाव को ख़त्म करने के लिए पहुंचे तो ग़ुस्साए लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई की मांग कर दी