मेरठ में PAC के 18 जवानों को हुआ स्वाइन फ्लू
ABP News Bureau | 29 Feb 2020 09:03 AM (IST)

मेरठ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. पीएसी के जवानों में स्वाइन फ्लू की दहशत फैली हुई है. यहां दो दिनों में 18 जवानों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. मेरठ के मेडिकल कॉलेज में PAC के जवान लगातार पहुंच रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बटालियन के सभी 4 सौ 41 जवानों की स्क्रीनिंग कराई है. जवानों को मास्क बांटे गए हैं और सभी जवानों को हिदायत दी गई है कि वो बाहर के लोगों से कम से कम 10 दिनों तक दूर रहें. दो दिन में ही स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के चलते मेरठ के स्वाथ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.