CAA के नाम पर हिंसक प्रदर्शन ने ली एक नागरिक की जान, घर में पसरा मातम
ABP News Bureau | 25 Feb 2020 11:12 AM (IST)

दिल्ली में नागरिकता कानून के विरोध में चल रहा प्रदर्शन अब भयानक रूप लेता जा रहा है. करावल नगर में हुई हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों के हमले में 26 साल के एक लड़के की मौत हो गई. अपने बेटे की मौत की खबर लगने के बाद पीड़ित परिवार जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.