पूछताछ में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के बयान मेल नहीं खा रहे- सूत्र
ABP News Bureau | 16 Sep 2021 10:35 AM (IST)

1993 मुंबई ब्लास्ट में 257 लोगों की जान लेने वाला दाऊद इब्राहिम एक बार फिर देश को दहलाने की फिराक में था. इसके लिए ऑपरेशन नवरात्र का प्लान बनाया गया था यानि नवरात्र में देश को दहलाने की साजिश थी. ये खुलासा हुआ है दिल्ली, यूपी और कोटा से गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में. दाऊद ने पूरे ऑपरेशन की कमान उसी अनीस इब्राहिम को दी गई थी, जिसने 1993 के धमाकों को अंजाम तक पहुंचाया था. इसके लिए आतंक के मोहरों को उसी सेंटर में ट्रेनिंग दी गई, जहां अजमल आमिर कसाब तैयार किया गया था.