IIFA 2022 के लिए Abu Dhabi पहुंच रहे हैं सितारे, Singer KK को कुछ यूं किया याद
ABP News Bureau | 01 Jun 2022 11:32 PM (IST)

शगुन शर्मा इस वक्त आबू धाबी में हैं.. यहां IIFA के आयोजन के लिए बॉलीवुड हस्तियां जुट रही हैं ... हमारे कैमरे में यहां नजर आए टाइगर श्रॉफ, नोरा फ़तेही और मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू। लेकिन जहां विदेश में देसी रंग बिखर रहे हैं तो देश में लोग ग़म में डूबे हैं। आवाज़ के जादूगर सिंगर केके का दिल का दौरा पड़ने से कोलकाता में मंगलवार को देहांत हो गया। कुमार सानू ने भी एयरपोर्ट पहुंचते ही केके के चले जाने पर दुख जताया। आज बात ऐसे ही कुछ पलों की जो साझा कर रहे हैं केके के जुड़े ढेरों लोग।