Exclusive: Srinivas BV ने बताया- दिल्ली पुलिस ने उनसे क्या पूछा? कैसे करते हैं कोरोना मरीजों की मदद?
ABP News Bureau | 15 May 2021 01:12 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को जरूरी दवा और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. से शुक्रवार को पूछताछ की. पुलिस ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह पूछताछ की गयी. इस बारे में श्रीनिवास से एबीपी न्यूज ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. श्रीनिवास ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया.